{"_id":"64c806b10eb62a549c0db6a4","slug":"angered-by-the-scolding-of-the-mother-the-teenager-hanged-himself-to-death-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-3055-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फंदे से लटककर दी जान, दोस्तों के साथ घूमने पर लगाई थी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फंदे से लटककर दी जान, दोस्तों के साथ घूमने पर लगाई थी पाबंदी
Tue, 01 Aug 2023 12:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:55 PM IST
सार
विष्णु चौरसिया दोपहर में खेत में खाद डालकर घर आया। तभी किसी मित्र का फोन आ गया और वह जाने लगा, जिस पर मां ने उसे डांट दिय। मां की डांट से क्षुब्ध विष्णु अपने कमरे में चला गया। कुद देर बाद परिजनों ने दरवाजा खोला और देखा कि विष्णु फंदे पर लटका हुआ है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महराजगंज जिले में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़कटिया में सोमवार दोपहर कमरे में छत की कुंडे से लटकता किशोर का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मुड़कटिया निवासी विष्णु चौरसिया (14) सोमवार को दोपहर में खेत में खाद डालकर घर आया। तभी किसी मित्र का फोन आ गया और वह जाने लगा, जिस पर मां ने उसे डांट दिया और जाने से मना कर दिया। मां की डांट से क्षुब्ध विष्णु अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोला और देखा कि विष्णु फंदे पर लटका हुआ है।
परिजन उसे लेकर सीएचसी परतावल गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ बताया जा सकता है।