फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anger and protest over indecent comment on Maharana Sanga

Maharajganj News: महाराणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी पर आक्रोश, प्रदर्शन

Wed, 02 Apr 2025 05:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 02 Apr 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
Anger and protest over indecent comment on Maharana Sanga
महराजगंज। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के सदन में महाराणा प्रताप सॉगा पर अमर्यादित टिप्पणी से अखिल क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई के पदाधिकारियों में आक्रोश है। मंगलवार को इकाई के अध्यक्ष अभय सिंह की अध्यक्षता में बैठक के बाद कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रामजीलाल की राज्य सभा से सदस्यता समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला महामंत्री श्रीराम शाही ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रामजीलाल सुमन का समर्थन किया है। यह बेहद निंदनीय है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की सदस्यता समाप्त कर एवं पार्टी से निष्कासित करें। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह, प्रदेश मंत्री उपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अशोक शाही, गोपाल सिंह, बलराम शाही, संजय सिंह, कार्तिकेय प्रताप सिंह, आकर्ष सिंह, शक्ति सिंह, संजय सिंह, राजकुमार सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed