फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anganwadi workers will now receive one thousand rupees for a saree.

Maharajganj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी के लिए अब मिलेंगे एक हजार रुपये

Tue, 27 Oct 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will now receive one thousand rupees for a saree.
महराजगंज। दिवाली से पहले जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को साड़ी खरीदने के लिए मिलने वाली धनराशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से इस बार प्रति लाभार्थी 500 रुपये के बजाय एक हजार रुपये जारी किए गए हैं। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, पहले दो साड़ियों की खरीद के लिए 500 रुपये दिए जाते थे, जबकि इस बार तीन साड़ियों के लिए धनराशि जारी की गई है। जिले में कुल 4940 कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के खातों में 49 लाख 40 हजार रुपये भेजे गए हैं। विभाग ने निर्धारित समय के भीतर इस राशि का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 3164 पद सृजित हैं, जिनमें से 374 रिक्त हैं। वहीं, सहायिकाओं के 2753 पदों में से 603 रिक्त हैं। वर्तमान में 2790 कार्यकर्ता और 2150 सहायिकाएं कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष कुसुम कांति त्रिपाठी ने कहा कि पहले साड़ी खरीदने के लिए हर साल 500 रुपये मिलते थे। इस बार धनराशि बढ़ाकर एक हजार रुपये किए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी है। दीपावली से पहले राशि मिलने से त्योहार की खुशियां बढ़ गई हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर धनराशि जारी की गई है। पहले कम बजट होने के कारण अच्छी गुणवत्ता की साड़ी खरीदने में परेशानी होती थी। अब एक हजार रुपये मिलने से कार्यकर्ता बेहतर साड़ी खरीद सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed