फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anganwadi workers got training on nutrition and education

Maharajganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण व पढ़ाई का मिला प्रशिक्षण

Thu, 27 Feb 2025 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Feb 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers got training on nutrition and education
निचलौल। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को पढ़ाई भी, पोषण भी कार्यक्रम को लेकर प्रथम चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शमा सिंह रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सीडीपीओ गुंजनलता श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खेल-खेल में ही काफी कुछ सिखाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। तीन बैच में 300 आंगनबाड़ी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक बैच में 100 आंगनबाड़ी शामिल रहेंगी। हर बैच का तीन दिनों तक प्रशिक्षण चलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान मास्टर ट्रेनर एआरपी संजय, प्रशांत और शैलेश तथा बीएमसी मनीष गुप्ता की ओर से आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं मास्टर ट्रेनर संजय ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों में प्रारंभिक बाल्यकाल व 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा शुद्धिकरण करने को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर मीनाक्षी, सुनीता मणि त्रिपाठी, गीता यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed