फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anganwadi centers will be developed on the lines of learning labs

Maharajganj News: लर्निंग लैब की तर्ज पर विकसित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Thu, 08 Feb 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers will be developed on the lines of learning labs
महराजगंज। सदर ब्लाॅक के छह आंगनबाड़ी केंद्र को लर्निंग लैब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया जा रहा है। बच्चों को अनुपूरक पोषाहार, स्कूल पूर्व शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा देने के लिए शासन ने आंगनबाड़ी भवनों को विकसित करने की तैयारी की।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र हर घर से जुड़ा होता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित टीकाकरण आदि जैसे कई कार्य होते हैं। ऐसी स्थिति में छह आंगनबाड़ी केंद्रों को लर्निंग लैब के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। यहां स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रकार के कार्य किए जा सकेंगे। सदर ब्लाक के 60 गांव में से अब तक सिर्फ एक करमहां के आंगनबाड़ी केंद्र को लर्निंग लैब के रूप में विकसित किया गया है। इसपर लगभग दो लाख रुपये खर्च किए गए हैं। छह गांव में आंगनबाड़ी भवन को विकसित करने के लिए सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में मानकों के अनुसार 18 मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, केंद्र भवन की मरम्मत आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


चयन के लिए यह है जरूरी
-आंगनबाड़ी केंद्र विभागीय भवन में संचालित हो
-केंद्र को पूर्व में आदर्श केंद्र के रूप में चयनित न किया गया हो
-केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों तैनात हों
-संबंधित ग्राम पंचायत के पास पर्याप्त बजट हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed