फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   an woman died in miserable conditions 00

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Mon, 11 Jan 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
an woman died in miserable conditions 00
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

गढ़वा के टोला सपही की घटना, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेसी
फरेंदा। गढ़वा के टोला सपही में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार फरेंदा थानाक्षेत्र के गढ़वा टोला सपही में रविवार की शाम करीब सात बजे महेश व पत्नी लक्ष्मीना (30) के बीच किसी बात पर विवाद हो गया । उसके बाद पति गांव में कही चला गया। करीब एक घंटे के बाद लौटा तो पत्नी के कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की के रास्ते देखा तो वह फंदे से लटकी दिखी। घटना की सूचना पुलिस को सोमवार की सुबह आठ बजे लोगों ने दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ अशोक कुमार मिश्र ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। विवाहिता का मायका पुरंदरपुर क्षेत्र के पोखरभिंडा में है। जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामला स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed