फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An uncontrolled ambulance collided with an electric pole in the CHC premises.

Maharajganj News: सीएचसी परिसर में अनियंत्रित एंबुलेंस ने विद्युत पोल में मारी टक्कर

Wed, 24 Dec 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled ambulance collided with an electric pole in the CHC premises.
परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल परिसर मंगलवार को उस समय दहशत के साये में आ गया, जब तेज रफ्तार अनियंत्रित एंबुलेंस ने परिसर में खड़ी एक बाइक को रौंदते हुए सीधे 11 हजार वोल्ट के विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं विद्युत पोल के साथ स्वास्थ्य विभाग का साइन बोर्ड भी टूटकर गिर पड़ा। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना के समय सीएचसी परिसर में मरीज, तीमारदार और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। यदि हादसे के वक्त विद्युत पोल के पास कोई व्यक्ति मौजूद होता या करंट फैल जाता, तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिला।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली निवासी जयप्रकाश यादव सीएचसी परतावल में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। वह मंगलवार को बाइक से ड्यूटी पर पहुंचे थे और परिसर में सुरक्षित स्थान पर बाइक खड़ी कर अपने कार्य में जुट गए। इसी दौरान एंबुलेंस चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए संतुलन खो दिया और उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए सीधे विद्युत पोल में जा घुसा। टक्कर के बाद तेज आवाज से पूरा परिसर गूंज उठा। मौके पर मौजूद मरीज और तीमारदार भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए सीएचसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सीएचसी परिसर में एंबुलेंस और अन्य वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है। क्षतिग्रस्त बाइक मालिक सुरक्षा गार्ड जयप्रकाश यादव ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed