{"_id":"5b007b534f1c1beb7e8b4725","slug":"an-lekhapal-suspended-salary-of-another-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लेखपाल निलंबित दूसरे का वेतन रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लेखपाल निलंबित दूसरे का वेतन रोका गया
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 20 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एक लेखपाल निलंबित दूसरे का वेतन रोका गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह पुरंदरपुर थाने पहुंचे। डीएम ने हावभाव व पहनावे पर नाराजगी जताते हुए एक चकबंदी लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया, वहीं थाना समाधान दिवस पर गैर हाजिर एक लेखपाल का एक दिन का वेतन रोक कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने तहसीलदार व कानूनगो को चेतावनी भी दी।
डीएम ने वहीं पर उपस्थित लेखपालों, कानूनगो व तहसीलदार से क्षेत्रवार ब्यौरा मांगा। इस पर उन्होंने प्रश्नों का जवाब सही ढंग से नहीं देने पर कानूनगो व तहसीलदार को चेतावनी दी तथा एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर से स्पष्टीकरण तलब किया। थाना दिवस पर गैरहाजिर रहे तिनकोनिया के लेखपाल का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया।