फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An innocent child returning from school was crushed by a tractor-trolley and died

Maharajganj News: स्कूल से लौट रही मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

Wed, 14 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 14 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
An innocent child returning from school was crushed by a tractor-trolley and died
खुटहां बाजार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटहां बाजार से पढ़कर घर लौट रही ग्राम सिसवा निवासी 10 वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम सिसवा निवासी योगेंद्र यादव की 10 वर्षीय पुत्री निधि खुटहा बाजार के एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती थी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 12.40 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह पैदल ही अपने घर जा रही थी। तभी खुटहां नहर कॉलोनी के पास मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और भाग रहे चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पकड़ लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में लोगों ने चालक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनकर मां गिरिजा का रोे-रोकर बुरा हाल है। योगेंद्र यादव के एक बेटा और एक बेटी थी। चौकी प्रभारी पकड़ी अभय कुमार उपाध्याय के अनुसार, चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed