{"_id":"6ae2611cbb81fdd17f05cc21","slug":"an-fir-was-registered-at-the-cyber-police-station-based-on-the-womans-complaint-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-188109-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला के खाते से ढाई लाख रुपये गायब, रिश्तेदार पर निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला के खाते से ढाई लाख रुपये गायब, रिश्तेदार पर निकालने का आरोप
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर खेसरहा गांव की एक महिला के बैंक खाते से ढाई लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता सावित्री वर्मा ने अपने रिश्तेदार पर रुपये निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सावित्री वर्मा ने बताया सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की निचलौल शाखा में उनका खाता है। खाते में दो लाख 50 हजार 174 रुपये जमा थे। आरोप है कि उनके भाई मदन के दामाद बादल कुमार सोनी किसी काम से उनके घर आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने महिला का मोबाइल लिया और चुपके से उसमें लगा सिम निकाल लिया। इसके बाद एक मई से 16 मई के बीच खाते से दो लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए गए।
खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने भाई मदन से इसकी शिकायत की। पूछताछ के दौरान उन्हें बादल सोनी पर संदेह हुआ। इसके बाद महिला ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर रुपये वापस करने की मांग की। आरोप है कि उसने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया और महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
साइबर थाना प्रभारी रसीद खां ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी बादल कुमार सोनी, निवासी नरकटियागंज, बिहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।