{"_id":"67a4bfc08a097af86f02b48b","slug":"an-employee-of-a-finance-company-was-attacked-with-a-rod-and-left-bleeding-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-142122-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर रॉड से हमला कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर रॉड से हमला कर किया लहूलुहान
Thu, 06 Feb 2025 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Feb 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के करमहा खास गांव में ऋण की वसूली करने पहुंचे एक फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गनीमत रहा की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उनकी जान बचा ली। वहीं इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
पीड़ित मनीष कुमार सिंह निवासी तेनुआरी अउल थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अंकित भट्ट निवासी पुन्डा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर के साथ एलटी फाइनेंस कंपनी में कार्य करते हैं। दो फरवरी को ऋण वसूली करने के लिए गांव करमहा खास में पहुंचे थे। जहां पर श्रवण और उनकी पत्नी अनुराधा, रामवचन गुप्ता और एक अन्य व्यक्ति उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। जिसका उन लोगों ने विरोध किया तो उन लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इतना ही बीच बचाव करने के बाद वह लोग धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। सदर कोतवाली थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी श्रवण, अनुराधा, रामवचन सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।