फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An elderly person walking on the road was hit by a bike rider, died

Maharajganj News: सड़क पर टहल रही बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 04 Feb 2024 08:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Feb 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
An elderly person walking on the road was hit by a bike rider, died
महराजगंज। रविवार सुबह मुजुरी पनियरा एनएच मार्ग पर माधोनगर गांव के सामने सड़क पर टहल रही बुुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के माधोनगर निवासी सुमित्रा (60) माधोनगर एनएच सड़क की पटरी पर टहल रही थी। तभी मुजुरी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। परिजन इलाज के लिए उन्हें एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले गए। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन महिला को गोरखपुर लेकर जा रहे थे। गुलरिहा के पास रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के एक लड़का चार बेटियां हैं। महिला मूल रूप से बैदा गांव के करमहवा की रहने वाली थी। वर्तमान में करीब 10 वर्षों से वह माधोनगर एनएच पर सड़क के किनारे मकान बनाकर अपने बेटे-बेटियों और बहू के साथ रहती थी। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed