फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An elderly man died after being hit by a bike

Maharajganj News: बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत

Sat, 18 Oct 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
An elderly man died after being hit by a bike
फरेंदा। बहदुरी बाजार दूध देकर लौटते समय अहिरावल के पास बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर महाव निवासी फूलचंद 65 शुक्रवार की सुबह साइकिल से बहदुरी बाजार दूध देने के लिए गए थे। जहां से लौटते समय अहिरावल गांव के पास एक बाइक की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन फानन में घायल को सीएचसी लोटन ले गए। जहां से गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय कैंपियरगंज के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर घर पहुंच कर सूचना पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed