{"_id":"6af776ae24265d0a57013394","slug":"an-administrative-team-led-by-the-tehsildar-arrived-late-at-night-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-189148-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुकान पर छापेमारी, 15 बोरी उर्वरक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुकान पर छापेमारी, 15 बोरी उर्वरक बरामद
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में उर्वरक की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर निचलौल तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने तबारक की खाद-बीज की दुकान पर छापेमारी की।
अचानक हुई छापेमारी से दुकान और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान दुकान से 15 बोरी उर्वरक बरामद हुआ। टीम ने उर्वरक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था में अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्वरक के अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर प्रशासन की नजर है। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।