फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ams constrction in chehri

चेहरी में हो एम्स का निर्माण

Fri, 20 May 2016 12:21 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
ams constrction  in chehri
demand - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

फरेंदा, महराजगंज जिले के चेहरी में एम्स निर्माण की मांग को लेकर फरेंदा के सैकड़ों युवाओं ने जनजागरण जागरूकता रैली निकाल कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। 
फरेंदा के ऋषि चौरसिया, हार्दिक श्रीवास्तव, अशोक मद्धेशिया और शाह आलम के नेतृत्व में कस्बे के विष्णु मंदिर तिराहे से निकाली गई रैली प्रेम पोखरा रोड, अम्बेडकर तिराहा, मिल गेट से होते हुए आनंदनगर रेलवे स्टेशन रोड पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

रैली के दौरान लोग एम्स निर्माण के लिए नारे लगा रहे थे। यहां एसडीएम जयचंद पांडेय को पीएम को संबोधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि 10 वर्षों से पूर्वांचल क्षेत्र में बीमारियों की पकड़ मजबूत हुई है। जिसकी चपेट में आने से कितने मासूमों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पूर्वांचल में एम्स का निर्माण आवश्यक है। एम्स के निर्माण के लिए गोरखपुर की प्रस्तावित जमीन विवाद ग्रस्त और परिवहन सुविधा से वंचित है। ऐसे में महराजगंज जनपद में एम्स का निर्माण उचित होगा।

जिले के चेहरी में एनटीसी की 634 एकड़ जमीन उपलब्ध है। क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत सुलभ व सुविधा जनक है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पिछड़ेपन की समस्या को दूर करने के साथ सीमावर्ती राज्यों व जिलों के साथ पड़ोसी देश नेपाल को भी सुुविधा का लाभ मिलेगा। ऐसे में चेहरी में एम्स का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की गई। 
जागरूकता रैली में संजय जायसवाल, महेश लोहिया, नीरज, उमेश लोहिया, विजय रवि पासवान, नंदू पासवान, संजय टिबडेवाल, अजीत चौरसिया, विक्की आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed