{"_id":"682e267ff719025c3b07de1d","slug":"amrit-sarovar-will-be-helpful-in-increasing-the-efficiency-of-youth-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-149681-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवाओं की दक्षता बढ़ाने में मददगार बनेंगे अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवाओं की दक्षता बढ़ाने में मददगार बनेंगे अमृत सरोवर
Thu, 22 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 22 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के अमृत सरोवर वाटर स्पोर्ट्स (जल क्रीड़ा) में युवाओं को दक्ष बनाने में मददगार बनेंगे। खेलो इंडिया ने नये सत्र में वाटर स्पोर्ट्स को भी आयोजन श्रेणी में शामिल किया है।
ग्राम पंचायत में बने अमृत सरोवर इसमें मददगार बनेंगे। जहां बदलाव की जरूरत होगी वहां मनरेगा की मदद से कराया जाएगा। साथ ही नये सरोवर निर्माण में इस सुविधा की उपलब्धता का भी ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रीय खेल मंत्रालय की ओर से युवाओं की दिलचस्पी खेल के प्रति बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम संचालित है।
इसमें अंडर-17 तक जूनियर व अंडर-21 वर्ग में सीनियर युवा स्कूल या ग्राम पंचायत स्तर से सम्मिलित होते हैं। इनमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं न्याय पंचायत, ब्लाॅक, तहसील, जनपद, मंडल व राज्य स्तर से होते हुए राष्ट्रीय स्तर तक स्पर्धा आयोजित होती है। अबतक एथलेटिक्स से जुड़े खेल ही शामिल थे, लेकिन अब इसमें वाटर स्पोर्ट्स को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसमें तैराकी, वाटर पोलो, बोटिंग, सर्फिंग, पैडल बोर्डिंग, फ्री डाइविंग जैसे खेल भी होंगे। वाटर स्पोर्ट्स के लिए जनपद में इसके लिए कोई अलग व्यवस्था तो नहीं है, लेकिन ग्राम पंचायत स्तर पर बने अमृत सरोवर की मदद लेकर इसमें युवाओं को दक्ष करने की मुहिम शुरू की जाएगी।
जनपद में 882 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 644 अमृत सरोवर जहां बनकर तैयार हैं और ग्राम पंचायत को मनरेगा से हैंडओवर हो चुके हैं वही अन्य जगह निर्माण कार्य प्रभावी हैं।
जनपद के उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि भारतीय खेल मंत्रालय की तरफ से खेलो इंडिया में वाटर स्पोर्ट्स को शामिल करने की सूचना मिली है।
युवा इसमें दक्ष हो सकें इसके लिए ग्राम पंचायत में बने अमृत सरोवरों की मदद ली जाएगी। उपयोग के लिए मुख्य विकास अधिकारी से अनुमति ली जाएगी। इस खेल के लिए कोच का प्रबंध करने के लिए राज्य खेल निदेशालय से पत्राचार किया जा रहा है।