{"_id":"612643a78ebc3e885f25a724","slug":"amrit-mahotsava-patriotic-biraha-gayan-organised-maharajganj-news-gkp406666136","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्तों को समर्पित बिरहा किए प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्तों को समर्पित बिरहा किए प्रस्तुत
विज्ञापन
अमृत महोत्सव : देशभिक्त से ओतप्रोत बिरहा गायन ने समा बांधा
महराजगंज। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार की दोपहर साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज बेलवा काजी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र महराजगंज व सिटिजन फोरम द्वारा किया गया।
बिरहा गायक रामसमुक साहनी एवं उनकी टीम द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन व देशभक्तों को समर्पित ‘सोना के चिरइया हमार देशवा है कहाला’ जैसे देशभक्ति से ओत प्रोत बिरहा का गायन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के संस्थापक विमल कुमार पांडेय ने की। नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रम सहायक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं को आगे आकर समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूर्ण करने के प्रति जागरूक किया। बेटियों के लिए नि:शुल्क सिलाई केंद्र की जानकारी दी। इस अवसर पर साधुशरण भारद्वाज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद पांडेय, शेरकिशुन चौधरी, दीनानाथ विश्वकर्मा, विद्यासागर यादव, नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक राकेश पटेल, एसएन पटेल, जयंती पांडेय, ममता भारती, अमरजीत यादव आदि मौजूद रहे।