फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Amidst the poor system, schools will open from 28th

Maharajganj News: बदहाल व्यवस्था के बीच 28 से खुलेंगे स्कूल

Sun, 23 Jun 2024 04:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Amidst the poor system, schools will open from 28th
-परिषदीय विद्यालयों में पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों की कायाकल्प योजना का सच परतावल ब्लाॅक के परिषदीय स्कूलों में देखा जा सकता है। यहां हालात ये हैं कि स्कूलों का कायाकल्प कराने में सिर्फ कोरम की पूर्ति की गई है। लाखों का बजट खर्च होने के बावजूद स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। मरम्मत के अभाव में शौचालय खराब हैं। बदहाल व्यवस्था के बीच 28 जून से पढ़ाई शुरुआत की जाएगी।

प्राथमिक विद्यालय बसहिया बुजुर्ग में लगा आरओ दो साल से खराब है। विद्यालय में लगाई गई टोंटी टूट चुकी हैं। इंडिया मार्का हैंडपंप के पास पानी रुक जाता है। फर्श पर गंदगी फैली है। चारदीवारी के बगल में भी गंदगी फैली है। गांव के फूलचंद ने बताया कि वर्ष 2021 में इस विद्यालय में आरओ लगाया गया था। कुछ ही दिनों तक मशीन सही ढंग से चल पाई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अमवा में लगे हैंडपंप से दूषित जल निकलता है। हैंडपंप के फर्श पर पानी इकट्ठा हो रहा है। बरामदे में कूड़ा कचड़ा एकत्र है। शौचालय की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं है। ग्राम सभा पिपरिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित नाली जाम है। नाली में गंदगी भरी है। चारदीवारी की रंगाई पुताई भी नहीं हुई है। इंडिया मार्का हैंडपंप से भी शुद्ध पानी नहीं निकलता है। प्राथमिक विद्यालय श्यामदेउरवां में रंगाई पुताई तो हुई है, लेकिन भवन काफी पुराना है। इंडिया मार्का हैंडपंप की भी स्थिति दयनीय है। स्कूल के बाहर लगाया गया साधारण हैंडपंप भी दूषित पानी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जहां कमियां हैं, वहां ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed