{"_id":"64dfc925ef38ffea1a06b464","slug":"american-women-caught-on-the-border-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-4127-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरहद पर पकड़ी गई अमेरिकी महिला जेल भेजी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरहद पर पकड़ी गई अमेरिकी महिला जेल भेजी गईं
विज्ञापन
अवैध रास्ते से भारत में प्रवेश कर प्रयागराज एक आश्रम में रहती थी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से साध्वी के वेष में अन्य कुछ साधु संतों के साथ नेपाल जा रही एक विदेशी महिला को आव्रजन विभाग ने गिरफ्तार कर सोनौली पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, विदेशी महिला कोलिन पैट्रिक लिंच 35 वर्ष की है। वह मूलतः 15 मिलर स्ट्रीट राहोबोथ एमए यूएसए की रहने वाली है। जिसका पासपोर्ट भारत सरकार ने प्रतिबंध किया हुआ है। मार्च महीने में उसे वापस किया गया था, फिर वह चकमा देकर अवैध रास्ते से भारत में प्रवेश कर प्रयागराज एक आश्रम में रहती थी और उसी आश्रम से फर्जी आधार कार्ड बनाकर दिया गया था। जिसके जरिए वह भारत से नेपाल जाने वाली थी। बुधवार देर रात सोनौली पुलिस और आव्रजन विभाग सरहद पर संयुक्त रूप से भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान वह पकड़ी गई थी।
नौतनवां क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने कहा कि विदेशी महिला से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।