फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   American woman caught roaming in Nautanwa, released after questioning

Maharajganj News: नौतनवा में घूम रही अमेरिकी महिला को पकड़ा, पूछताछ के बाद छोड़ा

Mon, 05 Jan 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
American woman caught roaming in Nautanwa, released after questioning
नौतनवा। पुलिस ने रविवार दोपहर नगर के पुरानी नौतनवा स्थित गोशाला के पास घूम रही एक अमेरिकी महिला को लोगों की सूचना पर अपनी अभिरक्षा में ले लिया। थाने में उससे पूछताछ में पता चला कि वह नेपाल जाने की कोशिश में थी। हालांकि उसके भारतीय वीजा की वैधता करीब डेढ़ महीने पहले ही खत्म हो चुकी है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ के बाद उसे वीजा वैधता से अतिरिक्त दिन भारत में रहने के लिए जुर्माना जमा करने की बात कहकर वापस वाराणसी भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर पुरानी नौतनवा स्थित गोशाला के पास कुछ लोग खड़े थे। तभी करीब 40 साल की एक विदेशी महिला हाथ में बैग लिए अकेले पैदल घूमती हुई नजर आई। लोगों ने नौतनवा पुलिस को सूचना दे दी। तत्काल महिला पुलिस के साथ फोर्स मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ थाने ले गई। वहां पुलिस, इमिग्रेशन, रॉ, एसएसबी, स्पेशल ब्रांच, एलआईयू आदि खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। उसके पास मिले अमेरिकी पासपोर्ट में उसका नाम कृष्णलीला निवासी फ्लोरिडा दर्ज था। उसके पास भारतीय टूरिस्ट वीजा भी था, जिसकी वैधता करीब डेढ़ महीने पहले खत्म हो चुकी थी। उसके पास एक गोरक्षा से संबंधित भारतीय संस्था का पहचान पत्र भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

कृष्णलीला ने बताया कि वह काठमांडो जाने के लिए नौतनवा पहुंची थी। अधिकारियों ने महिला को भारत में वीजा अवधि से 42 दिन अधिक ठहरने का जुर्माना जमा करने के बाद ही किसी दूसरे देश में जाने की अनुमति मिलने की बात कही तो उसने कहा कि वह जुर्माना बनारस जाकर जमा करेगी। इसके बाद पुलिस ने उसे वापस भेज दिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों की जांच और पूछताछ में महिला के सभी दस्तावेज वैध पाए गए हैं। वीजा अवधि खत्म हो चुकी थी। जरूरी नसीहत देकर महिला को गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed