{"_id":"5ace5cc34f1c1b843d8b49b6","slug":"ambeddekar-s-statue-rises-to-prevent-villagers-from-establishing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबडेकर की प्रतिमा स्थापना से रोकने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबडेकर की प्रतिमा स्थापना से रोकने पर भड़के ग्रामीण
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आंबडेकर की प्रतिमा स्थापना से रोकने पर भड़के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के सवना गांव में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही थी। तमाम लोग गांव के बाहर प्राथमिक स्कूल के पास खाली पड़ी जमीन पर एकत्र हुए। यहां बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के जयघोष के साथ प्रतिमा स्थापित करने की व्यवस्था की जा रही थी। इसी बीच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा स्थापित करने पर रोक लगाते हुए कुछ लोगों को कोतवाली ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज लोगों ने गांव में ही प्रदर्शन कर विरोध जताया। हालांकि कुछ देर बाद शांत हो गए। गांव के पांच लोगों को शांति भंग की धारा के तहत चालान कर दिया गया।
सवना गांव में प्राथमिक स्कूल के पास खाली पड़ी जमीन पर गांव के लोग आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। गांव के लोगों का कहना था कि प्रतिमा लगाने के लिए अनुमति बहुत पहले ले ली गई थी, जिससे संबंधित कागज गायब हो गया है। वहीं पुलिस ने बगैर अनुमति प्रतिमा स्थापित करने से रोक दिया और गांव में कानून व्यवस्था व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच लोगों को शांति भंग की धारा के तहत चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने गांव में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। हालांकि जागरूक लोगों के समझाने पर लोग मान गए। पुलिस प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम को रोकवा कर कुछ लोगों को थाने ले आई। इस दौरान प्रदीप, रतन, लालमुनि, प्रेमसागर, मुन्ना कुमार, अनिल कुमार, डीके भारती, राजन, अंबरीष, चंद्रावती, किस्मावती, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे। कोतवाल सदर रामदवन मौर्य ने बताया कि शांति भंग की आशंका को देखते हुए गांव के प्रदीप, सीताराम, प्रेमसागर, रतन, लालमुनी का चालान कर दिया गया है। गांव में स्थिति सामान्य है। बगैर अनुमति प्रतिमा स्थापना उचित नहीं है। प्रतिमा स्थापना के लिए प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी है।