{"_id":"61e5a42609b5ce4e960dd17e","slug":"aman-in-model-and-himanshu-got-first-position-in-poster-competition-maharajganj-news-gkp4240157146","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी : मॉडल में अमन व पोस्टर में हिमांशु अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी : मॉडल में अमन व पोस्टर में हिमांशु अव्वल
विज्ञापन

महराजगंज। राजकीय जिला पुस्तकालय में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी के अंतिम दिन सोमवार को पुरस्कार वितरण हुआ। मॉडल प्रतियोगिता में अमन वर्मा व पोस्टर प्रतियोगिता में हिमांशु सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार मिलने पर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में द पैरामाउंट स्कूल के अमन वर्मा ने पहला, आरके सनशाइन स्कूल के हरिओम मौर्या ने दूसरा तथा महाराणा प्रताप इंटर कालेज के अतुल तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पंडित दीनदयाल के प्रियांशु, आरपीआईसी के विवेक जायसवाल व डिवाइन पब्लिक स्कूल के ज्ञानभा राव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटर कालेज के हिमांशु सिंह ने पहला, पैरामाउंट के उदय सिंह ने दूसरा व पंचायत इंटर कालेज के दीपू प्रजापति ने तीसरा तथा दीनदयाल इंटर कालेज की शिवानी वर्मा, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर के एमआर विद्यासागर तथा आरपीआईसी के सलमान ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मेधावियों को पुरस्कृत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी शालिग्राम ने कहा कि जिले में विज्ञान के विकास की असीम संभावना है। विद्यार्थियों को उचित मंच प्रदान करने की जरूरत है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञान के मेधावियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग गंभीर है। विज्ञान क्लब के समन्वयक अखिलेश्वर राव ने कहा कि क्लब की ओर से ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास जारी रहेगा। संचालन अमरेंद्र शर्मा व आभार ज्ञापन विमल पांडेय ने किया। इस दौरान देवेंद्र पांडेय, रामनारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया
पुरस्कार वितरित करने से पूर्व प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। उन्होंने जीएसवीएस इंटर कालेज, डिवाइन इंटर कालेज, पैरामाउंट एकेडमी, महाराणा प्रताप इंटर कालेज, शांति बाल विद्या मंदिर, आरके सनशाइन पंडित दीनदयाल इंटर कालेज, आरपीआईसी कालेज, साधुशरण भारद्वाज विद्यालय आदि से जुड़े विद्यार्थियों के बनाए मॉडल को देखा।