फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Along with the deployment of guards in banks, surveillance is being done through CCTV

Maharajganj News: बैंकों में गार्ड की तैनाती के साथ सीसीटीवी से रखी जा रही नजर

Wed, 25 Dec 2024 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 25 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Along with the deployment of guards in banks, surveillance is being done through CCTV
महराजगंज। लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक का लाॅकर तोड़कर करोड़ों की रकम साफ कर ली गई। इसे देखते हुए जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। गार्ड की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस टीम की ओर से सुरक्षा मानक की जांच की गई। आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार बैंक में लॉकर से चोरी होता है तो इसके वार्षिक किराए का 100 गुना मुआवजा पीड़ित को मिलेगा।
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर भूपेंद्र नाथ मिश्रा का कहना है कि बैंकों में सुरक्षा गार्ड से लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहती हैं। रात में बैंक का अलार्म ऑन कर दिया जाता है। सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंकों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बैंकों में सीसीटीवी कैमरे से लेकर गार्ड आदि की तैनाती है। एचडीएफसी व आईसीआईसीआई की मुख्य शाखा में भी लाकर सुविधा है। एसबीआई मुख्य शाखा में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था रहती है।

बैंक के मुख्य द्वार पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। इसके साथ ही गार्ड भी तैनात रहते हैं। साथ ही लॉकर रूम भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मुख्य प्रबंधक अमित अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी इंतजाम यहां किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के साथ अलार्म सक्रिय है।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed