{"_id":"656a344d4c8b1cabce032235","slug":"along-with-maharajganj-a-population-of-about-eight-lakh-people-of-kushinagar-district-will-get-uninterrupted-electricity-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10702-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महराजगंज के साथ कुशीनगर जिले की करीब आठ लाख की आबादी को मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महराजगंज के साथ कुशीनगर जिले की करीब आठ लाख की आबादी को मिलेगी निर्बाध बिजली
Sat, 02 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
नौनियां ट्रांसमिशन हाउस तक बिजली सप्लाई देने में जुटा विभाग।संवाद
महराजगंज। गोपाला बिजली घर से आपूर्ति शुरू हो चुकी है। 160 केवी का ट्रांसफाॅर्मर कुछ दिनों में संचालित हो जाएगा। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। अब जिले में निर्बाध बिजली पाने का सपना पूरा हो जाएगा, जिससे बिजली कटौती से राहत मिलेगी। इससे सदर, निचलौल क्षेत्र के अलावा कुशीनगर जिले की पडरौना तहसील क्षेत्र की करीब आठ लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
106.89 करोड़ की लागत से गोपाला में बिजली घर बना है। गोरखपुर के गीडा से कनेक्शन कर बिजली घर संचालित कर दिया गया है। पावर हाउस पूरी तरह से संचालित होने के बाद से पड़ोसी जिला कुशीनगर में भी बिजली की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार गोपाला में उच्च क्षमता 220 केवी का बिजली उपकेंद्र निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 40 केवी व 160 केवी का ट्रांसफाॅर्मर संचालित हो चुका है। 160 केवी का एक ट्रांसफाॅर्मर संचालित किया जाना है। इसके लिए काम तेजी से किया जा रहा है। इस बिजली घर से कुशीनगर जिले के 132 केवी लक्ष्मीपुर बिजली घर को सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
गोपाला से लक्ष्मीपुर बिजली घर तक लाइन पहुंचा है। 220 केवी गोपाला बिजली उपकेंद्र से महराजगंज के 132 केवी बैकुंठपुर व 132 केवी निचलौल बिजली घर के अलावा कुशीनगर जिले के 132 केवी लक्ष्मीपुर बिजली घर को सप्लाई दी जा रही है। गोपाला बिजली घर से 33 केवीए उप केंद्र सिसवा, घुघली को आपूर्ति दी जा रही है। वहीं 132 केवीए महराजगंज की ओवरलोडिंग दूर हो गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गोपाल बिजली घर वर्ष 2019 में शुरू हुआ था बनना
गोपाला में बिजली वर्ष 2019 में बनना शुरू हुआ था। मार्च 2023 में इसे पूरा हो जाना चाहिए, लेकिन कुछ काम अधूरा होने के कारण संचालित नहीं हो सका था। अब जाकर काम पूरा हुआ तो आपूर्ति शुरू कर दी गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विद्युत उपकेंद्र नौनियां में बिजली सप्लाई का परीक्षण किया जा रहा
उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र नौनियां में बिजली सप्लाई का परीक्षण किया जा रहा है। इसकी लागत करीब 40 करोड़ है। कार्य को 30 जून 2022 को पूरा हो जाना था, लेकिन यह भी अब जाकर पूरा हुआ है। ग्राम गोपाला में निर्मित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र महराजगंज से निकल कर ग्राम गोपाला, लक्ष्मीपुर, ऐकडंगा मथनिया, मुजेहना, गौनरिया, जगन्नाथपुर, सोनियाबरवा, जमुईपंडित, हरदी, मदनपुरा, बाली, आदि गांवों से होते हुए ग्राम नौनियां में निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई दी जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपील किया है कि नवनिर्मित बिजली ट्रांसमिशन से महराजगंज विद्युत केंद्र तक लगे तार व बिजली खंभे से कम से कम 27 मीटर की दूरी बना कर रखें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हाइटेंशन लाइन से सुरक्षा के प्रति जगह रहने की अपील
बिजली विभाग के अधिकारियों ने हाइटेंशन लाइन से सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि नवनिर्मित 132 केवी महराजगंज-पड़रौना (डीसी) हाइटेंशन लाइन को संचालित कर दिया गया है। यह लाइन गोपाला, सिरसिया बुजुर्ग, मुंडेरी, बसडीला, गौरा दुबे, बंदीढाला, रायपुर, अहिरौली, सुरहा खुर्द, सिरसिया के अलावा कुशीनगर जिले में पड़रौना, जंगल कुरमौला, गायघाट, नाहर छपरा, जंगल जगदीशपुर, मिट्ठामाफी, सूरजनगर, सिंघहा, पकड़ीहार, मठीया आलम, सरपतही बुजुर्ग आदि गांवों से गुजर रही है। इन लाइन से किसी ऐसी ऊंची वस्तु को नीचे से न गुजारे जिससे कि जान माल का खतरा हो।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गोपाला बिजली घर में 160 केवी ट्रांसफॉर्मर को संचालित किया जाना है। इसके लिए काम किया जा रहा है। गोपाला में उच्च क्षमता 220 केवी का बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति संचालित कर दी गई है। जरूरी कार्यों को बेहतर ढंग से करने में कर्मी जुटे हैं।
- एसके सिंह, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन बिजली
-- -- -- -- -- -- -