Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Along with goods imported from India, customs duty and taxes are also paid on goods coming from other countries.

Maharajganj News: भैरहवा भंसार के राजस्व में 13.86 प्रतिशत का उछाल, तीन महीने में 33.34 अरब रुपये की वसूली

Tue, 03 Nov 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Along with goods imported from India, customs duty and taxes are also paid on goods coming from other countries.
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली से सटे नेपाल के भैरहवा भंसार कार्यालय के राजस्व में चालू आर्थिक वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में 13.86 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवधि में कार्यालय ने 33 अरब 34 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक राजस्व संकलित किया है।
विज्ञापन

भैरहवा भंसार कार्यालय के सूचना अधिकारी उद्धव ढुंगाना के अनुसार, बाजार की स्थिति और विभिन्न वस्तुओं के आयात में वृद्धि राजस्व बढ़ने की प्रमुख वजह रही है। भारत से नेपाल जाने वाली आयातित वस्तुओं पर नियमानुसार सीमा शुल्क और अन्य कर लगाए जाते हैं। आयात कारोबार में तेजी आने से भंसार कार्यालय की राजस्व वसूली में भी बढ़ोतरी हुई है। निर्धारित लक्ष्य 29 अरब 28 करोड़ रुपये था। इस तरह भंसार कार्यालय ने लक्ष्य से करीब चार अरब छह करोड़ रुपये अधिक राजस्व जुटाया है।
विज्ञापन

इस मार्ग से पेट्रोलियम पदार्थ, औद्योगिक कच्चा माल, वाहन और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं की आपूर्ति नेपाल में होती है। भारत से होने वाले आयात के साथ तीसरे देशों के सामान की आवाजाही भी भैरहवा भंसार के व्यापारिक महत्व को बढ़ाती है। बीते माह सोनौली सीमा के रास्ते व्यापारिक गतिविधियों में आई तेजी का असर भी आयात कारोबार में दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली सीमा नेपाल के लिए केवल भारतीय सामान के आयात का ही नहीं बल्कि अन्य देशों से आने वाली वस्तुओं की आपूर्ति का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। तीसरे देशों से समुद्री और अन्य मार्गों से भारत पहुंचने वाले सामान को भारतीय भूमि के रास्ते नेपाल भेजने के लिए भारत सरकार की ओर से पारगमन (ट्रांजिट) की सुविधा दी जाती है। इसके तहत सामान निर्धारित प्रक्रिया और दस्तावेज के साथ भारतीय सीमा से होकर नेपाल पहुंचता है। नेपाल पहुंचने पर संबंधित वस्तुओं पर वहां के नियमानुसार भंसार शुल्क और अन्य कर लगाए जाते हैं।

मूल्य के आधार पर बढ़ता है राजस्व
भंसार कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती तीन महीनों में निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व जुटना आयात कारोबार में सक्रियता को दर्शाता है। भारत और तीसरे देशों से होने वाले आयात की मात्रा तथा वस्तुओं के मूल्य के आधार पर भंसार की राजस्व आमदनी में बदलाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed