फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allotment process of Thuthibari Maitri Hot Market cancelled

Maharajganj News: ठूठीबारी मैत्रीय हॉट बाजार का आवंटन प्रक्रिया निरस्त

Wed, 26 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Allotment process of Thuthibari Maitri Hot Market cancelled
ठूठीबारी। भारत-नेपाल बाॅर्डर के समीप स्थित ठूठीबारी में मैत्रीय हॉट बाजार का औपचारिक उद्घाटन मंगलवार को निचलौल बीडीओ समा सिंह ने की। वहीं व्यापारियों के बीच सामंजस्य स्थापित न होने के कारण टेंडर प्रक्रिया को प्रशासन ने निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

अतुल रौनियार, श्रवण निगम, नवरत्न, विनोद मद्देशिया, सचिंद्र सिंह, संजय कुमार, मुमताज अली, राम अचल गुप्ता, श्रीलाल मद्देशिया, अनिल गुप्ता ने कहा कि लक्की ड्रा के माध्यम से कमरा आवंटन की मांग हुई है। उच्च बोली का टेंडर रद्द होने के बाद कमरे आवंटन के लिए लकी ड्रा की मांग को जोर-शोर से उठाया गया। इस मांग को मजबूती देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लक्की ड्रा से सभी इच्छुक पक्षों को समान अवसर मिलेगा और यह प्रक्रिया विवादों से मुक्त होगी। उक्त टेंडर 260 लोगों ने आवेदन किया है। खंड विकास अधिकारी निचलौल समा सिंह ने कहा की ग्रामीण व्यापारियों की मांग पर लकी ड्रा की प्रक्रिया को लागू करने का निर्णय लिया गया है और इसकी समय सीमा को भी बढ़ा दिया, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी शामिल हो सकें। इस दौरान निचलौल ब्लाॅक प्रमुख रामशंकर, सहायक पंचायत अधिकारी विनय माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed