फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allotment of eight shops to members of the same family cancelled.

Maharajganj News: एक ही परिवार के सदस्यों को मिले आठ दुकानों का आवंटन निरस्त

Tue, 15 Sep 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Allotment of eight shops to members of the same family cancelled.
मोहल्ला सोमारी बाजार में आईडीएसएमटी योजना के तहत बना है व्यावसायिक कांप्लेक्स
विज्ञापन

निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के वार्ड नंबर सात स्थित कोर्ट मोहल्ला सोमारी बाजार में आईडीएसएमटी योजना के तहत बने व्यावसायिक कांप्लेक्स की आठ दुकानों का आवंटन नियमों के विपरीत पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है। जांच में आवंटन संबंधी पत्रावली अपूर्ण मिली। इसमें दुकान आवंटन आदेश, पंजीकृत स्टांप समेत कई आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं थे। साथ ही आरक्षण नियमों का पालन न करने और एक ही परिवार के कई सदस्यों को दुकान आवंटित किए जाने की बात सामने आई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 20 जून 2026 को जारी कार्यालय आदेश के माध्यम से अधिशासी अधिकारी को निकाय की संपत्ति पर अवैध कब्जाधारियों से दुकानें खाली कराने तथा शासनादेश और निर्धारित नियमों के अनुसार दुकानों का आवंटन कराने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने चार अगस्त को प्रस्तुत आख्या में बताया कि संबंधित पत्रावली अपूर्ण है। आवंटन और उससे जुड़ी कार्रवाई के आवश्यक अभिलेख भी पत्रावली में उपलब्ध नहीं मिले। जांच के दौरान आरक्षण नियमों का पालन नहीं किए जाने के साथ एक ही परिवार के कई सदस्यों को दुकान आवंटित किए जाने का मामला भी सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की 21 फरवरी 2026 को हुई बैठक में इन दुकानों के आवंटन को निरस्त करने की स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने आठ दुकानों का आवंटन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। निरस्त किए गए आवंटन में सिद्धेश्वर, कुन्जलता, गोविंद यादव, महेश गुप्ता, सुबाष गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता और सुधा देवी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed