फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Alleging vote theft, the Congress demanded the resignation of the Chief Election Commissioner.

Maharajganj News: वोट चोरी का आरोप लगा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

Tue, 29 Sep 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Alleging vote theft, the Congress demanded the resignation of the Chief Election Commissioner.
महराजगंज। वोट चोरी का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से निकले जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे, गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की समीक्षा कर उन्हें रद्द करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सड़क से संसद तक अभियान चला रहे हैं। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद और पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता वोट चोरी के मुद्दे को जनता तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और शरद कुमार सिंह बबलू ने कहा कि देश का जनमानस राहुल गांधी के विचारों से जुड़ रहा है और वोट चोरी के मुद्दे पर मुखर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान शरदेंदु पांडेय ,सदा मोहन उपाध्याय ,सुरेश साहनी, अनवर अली, गोपाल शाही, रामनारायण प्रसाद, चंद्रजीत भारती, राजू गुप्ता, पूर्णमासी यादव, नूर आलम समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed