फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Alleging harassment by the Station House Officer, a businessman sat on a hunger strike in the morning but relented following assurances.

Maharajganj News: थानेदार पर प्रताड़ना का आरोप लगा व्यापारी सुबह अनशन पर बैठा, आश्वासन पर माना

Sat, 05 Sep 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Alleging harassment by the Station House Officer, a businessman sat on a hunger strike in the morning but relented following assurances.
व्यापारी ने थानाध्यक्ष पर लगाया था रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन

ठूठीबारी। थानेदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर शुक्रवार को कस्बे का व्यापारी कोतवाली थाने के समीप दुर्गा मंदिर परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गया। करीब नौ घंटे तक अनशन पर बैठने के बाद सीओ निचलौल के लिखित आश्वासन के बाद व्यापारी ने अनशन तोड़ दिया।
ठूठीबारी कस्बा निवासी दिनेश रौनियार ने बताया कि वह ठूठीबारी व्यापार मंडल अध्यक्ष है। आरोप लगाया कि ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित सिंह एक विवाद के मामले में मुझसे दो लाख रुपए की मांग किए थे रुपये न देने पर थानेदार बार-बार मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। दो सितंबर की दोपहर करीब एक बजे थाने के दरोगा अनूप तिवारी चार सिपाहियों के साथ मेरे घर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मी बेडरूम तक पहुंच गए और उन्हें गाली दी।
विज्ञापन

व्यापारी ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे से ठूठीबारी कोतवाली के समीप दुर्गा मंदिर के पास अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने की सूचना दी थी। इस संबंध में क्षेत्राधिकार निचलौल रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित को लिखित आश्वासन दिया गया कि थानेदार व घर गए दारोगा व चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अनशन टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed