फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of poor quality material used in drain construction in Mahuva Shukla, villagers protest

Maharajganj News: महुअवा शुक्ल में नाली निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 17 Jan 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Allegations of poor quality material used in drain construction in Mahuva Shukla, villagers protest
पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवा शुक्ल में जल निगम की ओर से हो रहे नाली निर्माण में मानक की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। पेयजल योजना के तहत गांव में 2.34 करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। यह नाली पानी टंकी परिसर में ही बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कार्यदायी संस्था जेएमसी टंकी परिसर से जल निकासी के लिए नाली का निर्माण करा रही है। मौके पर सेम ईंट और बालू को देखकर ग्रामीण बिफर गए। आरोप लगाया कि निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। बताया गया है कि शुक्रवार को ग्राम प्रधान डीएन गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण निर्माण स्थल पर एकत्र हुए और कार्य रोककर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि नाली पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी। आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद हैं और ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में राजेश्वर त्रिपाठी, प्रदीप यादव, शिव शंकर शर्मा, विनय त्रिपाठी, नेवास शर्मा, रामदरश गौड़, सर्वजीत प्रजापति, रजनीकांत शर्मा राजेंद्र यादव समेत तमाम लोग शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जल निगम के सहायक अभियंता महेश चंद आजाद ने बताया कि मौके पर जेई को भेज कर मामले की जांच-पड़ताल करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्य गुणवत्ता के अनुरूप ही होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed