{"_id":"6a3c3ac4be12cef8a006c8c3","slug":"allegations-of-mental-harassment-leveled-against-the-young-woman-and-her-family-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179854-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवती और उसके परिवार पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवती और उसके परिवार पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की
18 वर्षीय राजकुमार ने 21 जून को फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में 18 वर्षीय युवक की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव की एक युवती और उसके परिजनों पर पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में भैंसा गांव निवासी सरोज ने बताया है कि उनके पुत्र राजकुमार का गांव की ही एक युवती से मोबाइल पर संपर्क था। आरोप है कि युवती तथा उसके परिवार के कुछ सदस्य अकसर राजकुमार से बातचीत करके उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे। इसके कारण वह पिछले कुछ समय से तनाव में रहने लगा था। युवती एक बार उनके घर भी पहुंच गई थी, जहां काफी समझाने-बुझाने और उसके परिजनों को बुलाने के बाद ही वापस घर गई। आरोप है कि इसके बाद भी युवती और उसके परिवार के लोग राजकुमार से लगातार संपर्क बनाए हुए थे।
परिजनों का कहना है कि 21 जून 2026 को भी संबंधित पक्ष के लोगों ने राजकुमार से मोबाइल पर बातचीत की थी। इसके बाद वह काफी परेशान और गुमसुम दिखाई दे रहा था। उसी दिन दोपहर में जब परिवार के सदस्य खेत में धान की रोपाई के कार्य में लगे हुए थे और घर पर कोई नहीं था, राजकुमार ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल महराजगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि घटना के दौरान और उसके बाद भी युवक के मोबाइल फोन पर कई बार कॉल आए थे।
मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद उन्होंने भिटौली थाने में लिखित तहरीर दी लेकिन अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज किया गया और न ही किसी आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। शिकायती पत्र में मृतक युवक की मां ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।