फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of ignoring standards and quality in road and drain construction work

Maharajganj News: सड़क व नाली निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता की अनदेखी करने का आरोप

Mon, 17 Nov 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Allegations of ignoring standards and quality in road and drain construction work
नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सचिव शमसुद्दीन खान ने डीएम को पत्र भेज क्षेत्र के बगहा गांव में निर्माणाधीन सड़क व नाली निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता की अनदेखी कर मनमानी करने का आरोप लगाया है। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अधिवक्ता शमसुद्दीन खान का कहना है कि उनके निवास स्थान क्षेत्र के ग्राम सभा बगहा में नाली और सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि गांव के सेक्रेटरी द्वारा इस निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता की धज्जियां उड़ा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे भविष्य में ग्रामीणों को ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। समस्या को देखते हुए की गई शिकायत के बाद भी उच्चाधिकारियों द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता संघ आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed