फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of fraud in the construction of RCC road in Semrahawa

Maharajganj News: सेमरहवा में आरसीसी सड़क निर्माण में धांधली का आरोप

Tue, 21 Apr 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in the construction of RCC road in Semrahawa
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव सेमरहवा में आरसीसी सड़क निर्माण में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। सड़क निर्माण कार्य का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में निर्माण कार्य की कमियां दिख रही हैं। वीडियो में कुछ मजदूर आरसीसी सड़क की ढलाई करते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में एक युवक कह रहा है कि आरसीसी सड़क की ढलाई मानक के अनुरूप नहीं की जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि ईंट की गिट्टी के ऊपर सीमेंट बालू और गिट्टी की ढलाई की जा रही है, यह मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही यह भी आरोप है कि आरसीसी सड़क की ढलाई में जो सामग्री प्रयोग की गई है, वह गुणवत्ताविहीन है। खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के लिए जेई को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed