फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of fake payments in the name of tent and chair arrangements

Maharajganj News: टेंट और कुर्सी के इंतजाम के नाम पर फर्जी भुगतान का आरोप

Wed, 15 Oct 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fake payments in the name of tent and chair arrangements
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बरवा कृपाल में 15 अगस्त के अवसर पर टेंट और कुर्सी का इंतजाम करने के नाम पर एक फर्म को 27,250 हजार रुपये के भुगतान का आरोप लगा है।
विज्ञापन

इसका खुलासा तब हुआ जब जिम्मेदारों की ओर से 15 सितंबर को राज्य वित्त से 27,250 हजार रुपये का भुगतान एक फर्म को कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस फर्म के नाम पर भुगतान किया गया है। उस फर्म के पास टेंट से संबंधित कोई सामग्री भी नहीं है। फिलहाल मामले में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लेकर विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग की है। बरवा कृपाल निवासी सुनील पटेल ने मुख्यमंत्री से लेकर डीपीआरओ तक को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से 15 सितंबर को राज्य वित्त से विनय ट्रेडर्स फर्म के नाम पर 27,250 रुपये का भुगतान किया गया है। उक्त रकम से 15 अगस्त के अवसर पर ग्रामीणों के लिए टेंट और कुर्सी की व्यवस्था की गई थी। लेकिन हकीकत में ग्रामीणों को टेंट और कुर्सी नहीं दिखाई दिए। आरोप है कि जिम्मेदारों ने उक्त रकम का बंदरबांट कर लिया है। इतना ही नहीं 15 सितंबर को ही गांव में स्वच्छता के नाम पर अमित ट्रेडिंग कंपनी फर्म को 28,700 रुपये का भुगतान किया गया है। लेकिन गांव में किसी भी जगह न साफ-सफाई कराई गई है। खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed