फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of extortion from Indian drivers in the name of road permit

Maharajganj News: भारतीय चालकों से रोड परमिट के नाम पर वसूली का आरोप

Thu, 21 May 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Allegations of extortion from Indian drivers in the name of road permit
सोनौली। नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर भारतीय पर्यटक वाहनों के चालकों से मनमानी और अतिरिक्त धन वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि रोड परमिट के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक पैसे लिए जा रहे हैं, जिससे वाहन चालकों में नाराजगी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात बनारस से आए एक भारतीय पर्यटक वाहन चालक आलोक ने आरोप लगाया कि उससे रोड परमिट के लिए निर्धारित 3500 रुपये की जगह 5000 रुपये की रसीद काटी गई। चालक का कहना है कि अतिरिक्त 1500 रुपये की मांग को लेकर उसकी गाड़ी लगभग तीन घंटे तक रोककर रखी गई।
विज्ञापन


चालक ने बताया कि अतिरिक्त धनराशि नहीं देने पर वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद सीमा पर आने-जाने वाले अन्य वाहन चालकों में भी असंतोष देखा जा रहा है। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि सीमा पर आने वाले पर्यटकों और चालकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस संबंध में इंस्पेक्टर बेलहिया हरिराम दांगी ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed