फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of encroachment on Congress office land, protest followed and memorandum submitted

Maharajganj News: कांग्रेस कार्यालय की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sun, 01 Mar 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Allegations of encroachment on Congress office land, protest followed and memorandum submitted
जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक व डीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत आनंदनगर में कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के लिए आरक्षित जमीन पर दीवार निर्माण के दौरान स्थानीय अराजक तत्वों द्वारा बाधा डालने और मारपीट की घटना के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक व डीएम को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और कार्रवाई की मांग की।


जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस पार्टी के दफ्तर हेतु खतौनी में दर्ज है। पहले कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर वेल्डिंग आदि कार्य किया जा रहा था, जिसे तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत ने हटा दिया गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी फरेंदा के 28 फरवरी 2025 के आदेश पर राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में भूमि का पैमाइश कर सीमांकन कर पिलर गड़वाया गया।
विज्ञापन




जमीन पर तीन ओर पड़ोसियों के मकान हैं जबकि दक्षिण दिशा खुली है। आरोप है कि यहां आसपास के लोग गंदगी फेंकते हैं और अवैध कब्जे की कोशिश करते रहते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व में उपजिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की थी ताकि स्थायी दीवार बनाई जा सके। लेकिन थानाध्यक्ष फरेंदा ने पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्माण के दौरान अराजक तत्वों ने मिस्त्रियों और मजदूरों से बदसलूकी की, मारपीट की धमकी दी और काम रुकवा दिया। पुलिस को सूचना देने पर भी आरोपियों के साथ नरमी बरती गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान कपिल देव शुक्ला, झिनकू चौधरी, विनोद सिंह, त्रिभुवन मिश्रा, अफजल अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed