{"_id":"6aef8c21e71c12b02c0e68c2","slug":"allegations-of-breaking-into-a-house-and-assaulting-occupants-following-a-dispute-over-a-bicycle-collision-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-188835-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: न्यायालय के आदेश पर पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: न्यायालय के आदेश पर पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फरेंदा। थाना क्षेत्र के निरनाम पश्चिमी गांव में साइकिल से धक्का लगने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला छह महीने पुराना है।
पीड़ित के अनुसार, 25 मई को साइकिल से धक्का लगने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के शिवकुमार, राजू, धर्मेंद्र उर्फ डेबड़, रविंद्र उर्फ रवि और दुखीराम लाठी-डंडे लेकर उसके दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों को भी पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। घटना में पीड़ित के भाई रामदरश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घर में रखे बर्तन आदि भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पुलिस से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।