{"_id":"65ae58f1a46ad5534e0e298a","slug":"allegation-of-murder-of-young-man-police-engaged-in-investigation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14399-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 22 Jan 2024 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 Jan 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। गांव कोहड़वल टोला करमहवा निवासी एक मजदूर की शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में युवक की मां कोइली ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव कोहड़वल टोला करमहवा निवासी मृतक सुरेंद्र की मां कोइली ने सोमवार को पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा सुरेन्द्र मजदूरी करता था। वह अपने भाई रामजीत तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ मजदूरी करने गया था। शुक्रवार को काम से लौटा तो अपने भाई रामजीत को सेमरातर चौराहे पर बाइक से उतारकर अपने एक साथी मजदूर को छोड़ने सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव जारा गया था। काफी देर हो गया लेकिन वह लौटा नहीं था। शाम को सात बजे मृतक की पत्नी के मोबाइल पर फोन आया कि सुरेन्द्र का तबीयत खराब है। जब परिजनों के साथ शाम साढ़े सात बजे जारा पहुंची तो बेटा सुरेंद्र मृत पड़ा था। बाइक भी वहीं थी। कोइली ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या उसके साथी के घर वाले ही किए हैं। घटना के बाद से सभी लोग फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। संवाद