फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   allegation of cheating of five lakhs

नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी का आरोप

Tue, 21 Sep 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
allegation of cheating of five lakhs
नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
निचलौल (महराजगंज)। कोठीभार थानाक्षेत्र के बड़हरा चरगहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बड़हरा चरगहा गांव निवासी गुड्डू कुमार गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। वह काफी दिनों से छोटे भाई को नौकरी दिलाने के प्रयास में लगे थे। इसी बीच महराजगंज शहर में एक व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई। गुड्डू का कहना है कि उस व्यक्ति ने पांच लाख रुपये में भाई की सरकारी कार्यालय में सफाईकर्मी के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही। शिकायती पत्र में उसने कहा है कि झांसे में आकर उसने रकम का इंतजाम कर उसे दे दिया। रकम लेने के बाद वह नौकरी दिलाने से पल्ला झाड़ने लगा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी संबंधित थाने को देकर जांच कराई जाएगी। उसके बाद आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed