फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of barring Class 4 student from exam due to non-payment of fees.

Maharajganj News: फीस जमा न होने पर कक्षा चार की छात्रा को परीक्षा से वंचित करने का आरोप

Tue, 15 Sep 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Allegation of barring Class 4 student from exam due to non-payment of fees.
छात्रा के पिता ने विद्यालय प्रबंधन पर बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

परतावल। नगर पंचायत स्थित मां कैलाशी स्कूल में फीस जमा न होने पर कक्षा चार की छात्रा को परीक्षा से वंचित किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने विद्यालय प्रबंधन पर उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और पूरी कक्षा के सामने डांट-फटकार लगाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार परतावल के छातिराम निवासिनी एक लड़की एक निजी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। छात्रा ने परिजन को बताया कि शनिवार को स्कूल में फीस को लेकर उसे पूरी कक्षा के छात्र-छात्राओं के सामने खड़ा किया गया और डांट-फटकार लगाई गई। आरोप है कि इस दौरान उसे कहा गया कि सोमवार को फीस लेकर स्कूल नहीं आई तो उसे खदेड़ दिया जाएगा। साथ ही सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षा में भी शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि सोमवार सुबह जब उन्होंने बेटी को स्कूल जाने के लिए तैयार होने को कहा तो वह रोने लगी। पूछताछ करने पर उसने शनिवार को स्कूल में हुई घटना की जानकारी दी। पिता का कहना है कि इसके बाद उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक दुष्यंत सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से अनुरोध किया कि आर्थिक परेशानी के कारण फिलहाल फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं लेकिन एक-दो महीने के भीतर पूरी फीस जमा कर देंगे। इसलिए बेटी को परीक्षा में शामिल होने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के मुताबिक, प्रबंधक से काफी निवेदन करने के बावजूद उनकी बात नहीं मानी गई। उन्होंने बताया कि बेटी स्कूल में डांट और दोबारा खदेड़े जाने के डर से परीक्षा देने नहीं गई। इससे परिवार को उसकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंता हो रही है।

वहीं विद्यालय के प्रबंधक दुष्यंत सिंह ने छात्रा को परीक्षा से वंचित करने के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि छात्रा की करीब छह महीने की फीस बकाया है। छात्रा को फीस जमा कराने के लिए कहा गया था। फीस जमा करने के लिए छात्रा के पिता से भी बातचीत की गई थी। उन्हें एक महीने का समय भी दे दिया गया है।
वर्जन
मामले की जानकारी नहीं है। स्कूल प्रबंधन की तरफ से अगर ऐसा किया गया है तो गलत है। जांच करवाकर प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-शिव कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, परतावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed