फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   allaah kee ibaadat kar maangee mulk kee salaamatee kee dua

अल्लाह की इबादत कर मांगी मुल्क की सलामती की दुआ

Wed, 21 Jul 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
allaah kee ibaadat kar maangee mulk kee salaamatee kee dua
बस स्टेशन के पास स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा करते नमाजी। - फोटो : MAHARAJGANJ
महराजगंज। जिले में बकरीद पर्व परंपरागत ढंग से मनाई गई। सुबह 9:30 बजे नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने मुल्की की सलामती की दुआ मांगी। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का दौर शुरू हुआ। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों की मस्जिदों व आसपास सतर्क रही।
विज्ञापन

नौतनवां, परतावलं, निचलौल, मिठौरा, घुघुली, सिसवा बाजार, फरेंदा एवं सदर में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ की गई। कोरोना महामारी को देखते हुए मस्जिद के इमामों ने दो शिफ्टों में नमाज अदा कराया।
विज्ञापन

मिठौरा मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना जियाउद्दीन ने बताया कि कुर्बानी का त्योहार हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के द्वारा अल्लाह को खुश करने के लिए प्यारे बेटे इस्माइल की दी गई कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। ईद उल अजहा का संबंध कुर्बानी से है। यह एक माध्य है, जिससे बंदा अल्लाह की खुशी हासिल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां संवाद के अनुसार नगर के मस्जिदों में बुधवार सुबह बकरीद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अल्लाह की इबादत की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम राम सजीवन मौर्य, सीओ कोमल प्रसाद मिश्र एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। चौक संवाद के अनुसार डीसी मनरेगा अनिल चौधरी और थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मदरसा दारुल उलूम कूद्दूसिया अहले सुन्नत फखरुल ओलुम परसौनी में इमाम मोहम्मद उमर ने नमाज अदा कराया। मुस्लिम धर्मावलंबियों का मानना है कि सबसे प्रिय जानवरों का कुर्बानी देने से अल्लाह खुश होते हैं। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले के प्रमुख स्थानों पर अधिकारियों की तैनात की गई थी। शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद मनाया गया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed