{"_id":"6782bc2feae101e563030e35","slug":"alert-on-the-border-regarding-mahakumbh-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-140350-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महाकुंभ को लेकर सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महाकुंभ को लेकर सीमा पर अलर्ट
Sun, 12 Jan 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
महाकुंभ और खिचड़ी मेला को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट।
सोनौली। महाकुंभ 2025 को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। पुलिस एवं एसएसबी जवान अलर्ट हैं। नेपाल से भारत आने वाले सभी यात्रियों को जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति है।
सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीमों ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। क्षेत्र की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी का उपयोग किया जा रहा है। सीमावर्ती गांव की पगडंडियों पर सीसीटीवी कैमरों से भी बॉर्डर पर नजर रखी जा रही है। गणतंत्र दिवस, कुंभ मेला के मद्देनजर भारत-नेपाल की सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सोनौली सीमा सहित भारतीय क्षेत्रों में पगडंडी व नाकों पर एसएसबी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात है। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों को एसएसबी की विशेष जांच चक्र से गुजरना पड़ रहा है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बाॅर्डर से हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन जांच करने के बाद ही आने जाने दिया जा रहा है। भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा में लगे जवानों की ओर से मुख्य रास्तों सहित पगडंडी पर भी चेकिंग तेज कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी पर 24 घंटे नजर बनाएं हुए है।
विज्ञापन
प्रयागराज में महाकुंभ खिचड़ी मेला व गणतंत्र दिवस को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। सभी पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस और एसएसबी ने गश्त कर सघन जांच कर नेपाल से आने और जाने वाले यात्रियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।