फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Alert on border after input of infiltration through Nepal

Maharajganj News: नेपाल के रास्ते घुसपैठ के इनपुट के बाद बॉर्डर पर अलर्ट

Fri, 23 May 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 23 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Alert on border after input of infiltration through Nepal
बाॅर्डर पर जांच करते जवान। 
सिद्धार्थनगर/महराजगंज। नेपाल के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ की सूचनाएं आने के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। नेपाल से जुड़े सीमावर्ती इलाकों में जांच और निगरानी तेज कर दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बाॅर्डर सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक कई दिन से बाॅर्डर पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जहां चार जवान थे वहां उनकी संख्या सात से आठ कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसी को इनपुट मिला है कि पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करके नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस सूचना के बाद सुरक्षा को और चौकस करने के लिए अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं, जो 24 घंटे जांच कर रहे हैं।एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चार दिन में बड़ी संख्या में जवान बाॅर्डर पर आ रहे हैं। खेत, नदी, नाला हर जगह नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में इलेक्ट्रॉनिक यंत्र का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती, बहराइच के लिए नहीं लखीमपुर खीरी के महेंद्रनगर तक नेपाल से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई गई है।
इसमें कुछ खुफिया विंग लगाई गई हैं जो बोली-भाषा और अन्य वजहों से संदिग्ध दिखने वालों के बारे में जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed