{"_id":"68503b2d44656fa8a50d1e85","slug":"alert-issued-on-sonauli-border-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-152068-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनौली सीमा पर अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनौली सीमा पर अलर्ट जारी
Mon, 16 Jun 2025 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आगामी पर्व मोहर्रम को लेकर सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट घोषित किया गया है। इसको लेकर डीएम ने दो दिन पूर्व सोनौली सीमा का दौरा कर स्थानीय एजेंसियों से सुरक्षा का जायजा लिया था। जांच और चौकसी तेज करने के निर्देश दिए थे।
मोहर्रम पर्व लेकर भारत नेपाल की प्रमुख सीमा सहित पगडंडियों पर पुलिस और एसएसबी का कड़ा पहरा है। सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी के निर्देश और पर्व पर अलर्ट किए गए सोनौली सरहद पर संयुक्त रूप से चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें नेपाल से आने वालों की सघन जांच के साथ वाहनों की भी जांच की गई।
साथ ही पगडंडी मार्ग एवं संवेदनशील नाकों पर भी पुलिस और एसएसबी जवानों ने सघन जांच किया। एसएसबी और नेपाल के जवानों के साथ पगडंडियों पर भी पेट्रोलिंग किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर जांच और सुरक्षा के निर्देश दिया गया है। कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि सीमा पर अलर्ट जारी है। संवेदनशील गांव सहित पगडंडियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संवाद