फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ajit arrested after 14 hours of interrogation

Maharajganj News: 14 घंटे पूछताछ के बाद अजीत गिरफ्तार

Tue, 08 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 08 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ajit arrested after 14 hours of interrogation
महराजगंज/फरेंदा। कोल्हुई थाना क्षेत्र के पकडीहा गांव में ईडी के छापा के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ईडी टीम करीब 14 घंटे पूछताछ के बाद अजीत पांडेय को गिरफ्तार कर साथ ले गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब पांच बजे से ही कार्रवाई चल रही थी जो शाम 6.30 बजे तक चली। वार्ड नंबर 20 के जिला पंचायत सदस्य दीपक उर्फ दीपू पांडेय व अजीत पांडेय सपा नेता व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के करीबी बताए जाते हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम से बैंक से 7.54 करोड़ लोन लेने के बाद से रकम हड़पने के मामले में सीबीआई भी कार्रवाई कर चुकी है। कोल्हुई क्षेत्र में सुबह ईडी टीम की गाड़ी पकडीहा गांव पहुंचते ही चर्चाएं बढ़ती गईं। रिश्तेदार व जानने वाले उनके आवास पर पहुंचकर कुशल क्षेम जानने का प्रयास भी किए लेकिन किसी को भी बाउड्री के भीतर जाने नहीं दिया गया। देर शाम तक किसी को कुछ जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को अधिकारियों की दो गाड़ियां और पहुंचीं तो लोगों को बड़ा मामला होने का शक होने लगा। मकान के अंदर करीब 14 घंटे से अधिक समय तक अजीत पांडेय व उनके अन्य परिजनों से पूछताछ करते रहे। मकान के अंदर रखे गए इलेक्ट्रानिक उपकरण से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किए। टीम के अधिकारी शाम 6.30 बजे अजीत पांडेय को अपने साथ लेकर चले गए।
जिला पंचायत सदस्य दीपक उर्फ दीपू पांडेय ने बताया कि अजीत पांडेय का यहां से कोई लेना देना नहीं है। घर हमारा है। ऐसे में यहां छापे का कोई मतलब नहीं है। घर का प्रपत्र भी ईडी टीम को दिखाने के बाद भी कोई राहत नहीं दी गई। टीम का व्यवहार ठीक नहीं था। मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की गई है।

उधर, देर शाम जिला अस्पताल में अजीत पांडेय को मेडिकल जांच के लिए लाया गया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। 7:30 बजे ईडी की टीम चार गाड़ियों से पहुंची। जिला अस्पताल में अजीत पांडेय का मेडिकल डॉ. महेश प्रजापति ने किया। जांच के बाद टीम अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed