फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AIMIM staged a protest against the increasing mosquito menace.

Maharajganj News: मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर एमआईएमआईएम ने किया प्रदर्शन

Tue, 07 Apr 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
AIMIM staged a protest against the increasing mosquito menace.
पार्टी कार्यकर्ताओं ने एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन



परतावल। गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों में बीमारी फैलने की आशंका को लेकर सोमवार को एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष जमीलुल कमर सिद्दीकी, जहीर अब्बास और इंजीनियर इफ्तेखार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। ज्ञापन सौंपने वाले पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि परतावल ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ज्ञापन में बताया गया है कि गांवों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियां फैल रही हैं और ग्रामीणों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed