{"_id":"696bf42d17df7d82e80b6667","slug":"aimim-demands-bharat-ratna-for-asaduddin-owaisi-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-169397-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एआईएमआईएम ने असदुद्दीन ओवैसी को भारत रत्न देने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एआईएमआईएम ने असदुद्दीन ओवैसी को भारत रत्न देने की मांग की
विज्ञापन
महराजगंज। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एआईएमआईएम प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ''भारत रत्न'' से नवाजने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि असदुद्दीन ओवैसी पिछले कई दशकों से शिक्षा, गरीबी उन्मूलन, सामाजिक न्याय और गंगा-जमुनी तहजीब (सांप्रदायिक सद्भाव) को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में हाकिमस्सलाम एजुकेशनल ट्रस्ट के माध्यम से इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, मैनेजमेंट सहित दर्जनों संस्थानों में अल्पसंख्यक और गरीब समुदाय के हजारों युवा-युवतियों को उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिलाध्यक्ष सरवर खान ने कहा कि राष्ट्रपति से अपील है कि असदुद्दीन ओवैसी को भारत रत्न प्रदान कर देश को संदेश दिया जाए कि भारत सभी वर्गों और समुदायों के योगदान को सम्मान देता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान वसी अहमद, शफी मोहम्मद, मुबारक, सलीम, हाफिज अली मौजूद रहे।