फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ahilyabai was a symbol of justice and Sanatan culture

Maharajganj News: न्याय और सनातन संस्कृति की प्रतीक थीं अहिल्याबाई

Tue, 27 May 2025 08:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 27 May 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai was a symbol of justice and Sanatan culture
महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारत की सांस्कृतिक जागरण की अग्रदूत और सनातन परंपरा की रक्षक थीं। कठिनाइयों और विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने न केवल शासन को कुशलता से संभाला, बल्कि गरीबों, असहायों और महिलाओं की सेवा को सर्वोपरि रखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रानी अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ समेत कई महत्वपूर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने न्यायप्रियता की मिसाल पेश की। शिव को साक्षी मानकर शासन चलाने वाली अहिल्याबाई ने अपने पुत्र को भी दंडित करने में संकोच नहीं किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने शासन को सेवा का माध्यम बनाया और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख संघ अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, विवेक गुप्ता, अंबरीश यादव, गिरिजेश जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, विजय मिश्रा, जिला मंत्री गौतम तिवारी, आशुतोष शुक्ला, बैजनाथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन वर्मा, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed