फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ahilyabai Holkar was dedicated to social service

Maharajganj News: समाज सेवा के प्रति समर्पित रहीं अहिल्याबाई होल्कर

Fri, 30 May 2025 05:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 30 May 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar was dedicated to social service
फरेंदा/नौतनवा। विधानसभा के बृजमनगंज ब्लाॅक परिसर में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति में महिला सशक्तीकरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपना जीवन समाज सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय संस्कृति के कृति ध्वज को चारों दिशाओं में फहराया और आदर्श शासन व्यवस्था की स्थापना की। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। विशिष्ठ अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा भारत के धार्मिक-सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नारी सशक्तीकरण तथा समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अहिल्याबाई होल्कर के कार्य युगों तक हमें प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव ने कहा कि अहिल्या बाई हाेल्कर को धर्म न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम को योगेंद्र यादव, चंदू सिंह, दिलीप गुप्ता, राहुल सिंह, खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद शुक्ल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा नगर पालिका कार्यालय में आयोजित अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र भाजपा सुनील गुप्ता ने उनके विचारों को प्रासंगिक बताते हुए अपने जीवन में उतारने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने इस अवसर पर नगर पालिका की महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित हो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजय पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed