फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   agriculture sector two secratori suspend

Maharajganj News: गेहूं खरीद में शिथिलता पर दो ग्राम सचिव निलंबित

Fri, 12 May 2023 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
agriculture sector two secratori suspend
महराजगंज। गेहूंं खरीद में शिथिलता बरतना अब ग्राम सविवों व केंद्र प्रभारियों पर भारी पड़ने लगा है। डीएम के निर्देश पर सहायक निबंधक सहकारिता ने दो ग्राम सचिवों को निलंबित कर दिया है। एक केेंद्र प्रभारी का वेतन रोका गया है। 40 ग्राम सचिवों व केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बृजमनगंज ब्लॉक के धरैची के सचिव सुरेंद्र बहादुर सिंह व सदर ब्लॉक के दुबौली समिति पर सचिव नरसिंह मौर्य को गेहूं खरीद में रुचि हीं लेने पर निलंबित किया गया है। सहकारी संघ श्यामदेउरवा की केंद्र प्रभारी प्रेम सुंदरी का वेतन रोका गया है। साधन सहकारी समिति पनियरा के सचिव ओमकार यादव, डीसीएफ कमसिन बुजुर्ग के केंद्र प्रभारी अशोक यादव, पकड़ियार के सचिव रामरतन, खैचा के भगवती वर्मा, साधन सहकारी संघ लेजार महदेवा के अशोक नंदन पाठक, डीसीएफ पड़री खुर्द के केंद्र प्रभारी, राजमंदिर के अमित पटेल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग के नितेश द्विवेदी, सतभरिया के राजमंगल यादव, बरवाखुर्द पंचायत भवन के बिट्टू गौड, बभनौली के विजय प्रताप विश्वकर्मा, अमवा पंचायत भवन के अनिल कुमार गुप्ता को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीसीएस परसाबेनी के केंद्र प्रभारी सुद्धिप कुमार गुप्ता, नेवास पोखर के रामदेव शर्मा, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के इंद्रजीत यादव, साधन सहकारी समिति रामपुर खुर्द के सचिव जितेंद्र यादव, रामनगर के केंद्र प्रभारी धीरेंद्र चौबे, क्षेत्र सहकारी समिति पुरंदरपुर के सचिव त्रिभुवन मिश्र, साधन सहकारी समिति गोपाला के देवेंद्र तिवारी व औराटार सेखुई के केंद्र प्रभारी अमरेंद्र कुमार गिरी से भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसौना के सचिव गजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, टीकर के केंद्र प्रभारी धीरज मिश्रा, बड़वार के सचिव व्यास मुनि गुप्ता, मुजुरी के सचिव संजय पांडेय, भिटौली के केंद्र प्रभारी हरीश चंद यादव, नरकटा के धर्मेंद्र पांडेय, करमहा के पूरन गुप्ता, यूपीएसएस अन्हया के केंद्र प्रभारी परविंद मौर्य से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। साधन सहकारी समिति महुआ अन्हया के सुधाकर मिश्र, मिर्जापुर पकड़ी के सचिव मधुसूदन पटेल, समरधीरा के संत विजय यादव, बेलवा खुर्द के जितेंद्र जायसवाल, बेलवा बुजुर्ग के कनक कुमार मिश्र, बैकुंठपुर के धीरेंद्र सिंह से भी जवाब मांगा गया है।
दरौली के रामगोपाल यादव, बड़हरा के जवाहर प्रसाद, अहिरौली के बंका सिंह, ठूठीबारी के रामआशीष शर्मा, उदितपुर के केंद्र प्रभारी संजय कुमार, क्रय विक्रय समिति गड़ौरा के सचिव अजय शंकर तिवारी, नौतनवा के विजय कुमार और मनिक तालाब के सचिव चंद्रशेखर यादव को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।

...
कोट
गेहूं खरीद में शिथिलता पाए जाने पर दो सचिवों को निलंबित किया गया है। एक केंद्र प्रभारी का वेतन रोका गया है। 40 सचिवों व केंद्र प्रभारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई होगी।
- सवींद्र सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed